🍴🍨गुजरात के इन शहरो के जायके है चटाकेदार🍴🍨
गुजरात की बात निकलती है तो तुरंत जेठालाल (तारक महेता का उल्टा चश्मा) के फाफड़ा-जलेबी याद आ जाएंगे, और क्यों न हो गुजरात की जनता ही तरह-तरह के मसालेदार और चटकदार व्यंजनों की शौक़ीन है. आज हम आपको गुजरात के कुछ खास शहरों के बारे में बता रहे है जो अपने मजेदार जायके और खास flavor की वजह से लिए दूर-दूर तक मशहूर है. तो चलिए चखते है जायका गुजरात का..
🔴Ahemdabad : अहमदाबाद गुजरात का सबसे विकसित शहर है, अहमदाबाद की पहचान फाफड़ा-जलेबी, पानीपुरी, पापड़ी गांठिया, और भजिया से भी है. खास कर यहाँ के रायपुर एरिया के पास भजिया खाने का आनंद ही कुछ और है इसके अलावा RTO के पास जेल भजिये भी उतने ही फेमस है जो जेल के कैदियों द्वारा बने गए होते है.
🔴Bhavnagar : भावनगर गुजरात का एक पुरातन शहर है, इस शहर की खास पहचान है “भावनगरी गांठिया” हल्के पीले रंग के पतले भावनगरी गांठिया असल में चने के बेसन से बने होते है. इसे तली हुई तीखी मिर्च और गाजर के सँभारे के साथ खाने का मजा अपने आप में एक यादगार पल है.
🔴Junagarh : जूनागढ़ गिरनार पर्वत के लिए ज्यादा जाना जाता है फिर भी यहाँ के केसर आम की पहचान देश की सीमाओ के बाहर तक है. जूनागढ़ तहसील के सासण गिर तथा तलाला गिर में फेमस केसर आम के कई बगीचे है.
🔴Surat : सूरत ‘डायमंड सिटी’ के नाम से भी मशहूर है क्योंकि यहाँ का डायमंड उद्योग काफी बड़ा है. खाने की बात करे तो सूरत के “सुरती खमण” “धारी” “उंधिया” और पोंक काफी मशहूर है.
🔴Baroda : बरोडा का “लीला चेवड़ा” का कोई विकल्प नही. हांलाकि यहाँ की ‘भाखरवड़ी” भी उतनी ही मशहूर है.
🔴Rajkot : व्यापार के नजरिये से राजकोट गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग हब है अगर आप कभी राजकोट आएं तो यहाँ के “पेंडे” और चिकी का स्वाद जरूर चखे. इसके अलावा भी यहाँ खाने की कई चटकदार डीशीज़ आपका इन्तेजार कर रही है.
Thursday, 11 February 2016
FLAVORS OF GUJARAT
Labels:
FOOD OR COOKING
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment