डायनासोर के नाम से ही हमारे दिमाग में एक बहुत बड़े जीव की छवि आ जाती है, जैसा कि हमने हॉलीवुड फिल्म जुरैसिक पार्क में देखी थी। माना जाता है कि करोड़ो साल पहले धरती पर सबसे बड़ा जीव यानि डायनासोर का अस्तित्व था, लेकिन आज के युग में डायनासोर के केवल अवशेष ही पाये जाते हैं। भीमकाय डायनासोर बहुत बड़ा जीव था जिसके बारे में सोचकर ही मन में डल पैदा हो जाता है।
1-डायनासोर पृथ्वी पर करीब 150 मिलियन वर्ष पहले रहते थे, यह समय धरती के अस्तित्व का मध्य काल था। 2-Dinosour शब्द प्राचीन ग्रीक भाषा से आया है जिसका अर्थ Terrible Lizard यानि भयंकर छिपकली है।
3-माना जाता है कि उस समय डायनासोर की लगभग 2468 प्रजातियां थी जिनमें से कुछ उड़ भी सकती थी और कुछ शाकाहारी व मांसाहारी होती थी।
4-डायनासोर कुछ छोटे आकार के जिनका कद 4 से 5 फिट का होता था और कुछ विशालकाय थे जिनका कद करीब 50 से 60 फीट भी होता था।
5-डायनासोर करीब 20 मील प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दौड सकते थे।. 6-डायनासोर की लगभग सभी प्रजातियां अंडे दिया करती थी, वैज्ञानिक अभी तक करीब 40 तरह के अंडों की खोज करने में सफल रहे।
7-दक्षिणी अमेरिका के बोलीविया में एक चूना पत्थर से बनी हुई चट्टान है जिस पर डायनासोर के 5 हजार से ज्यादा फुट प्रिंटों के निशान है, यह लगभग 6 करोड़ 80 लाख साल पुराने बताए जा रहे हैं।
8-डायनासोर के कई जीवाश्म भारत में भी मिले हैं, जिनमें गुजरात के नर्मदा घाटी से प्राप्त जीवाश्म प्रमुख हैं जो करीब 7 करोड़ साल पुराने हैं।
9-डायनासोर के मुंह में 50 दॉत हुआ करते थे जिससे वह किसी भी अन्य जीव की हड्डियां आसानी से तोड़ सकता था।