Sunday, 21 February 2016

ये हैं 10 कुख्यात हैकर, जिन्होंने इन्टरनेट की दुनिया में मचाया हाहाकार


● ये हैं 10 कुख्यात हैकर, जिन्होंने इन्टरनेट की दुनिया में मचाया हाहाकार
अाप इन्टरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो ऑनलाइन हैकिंग के बारे में आपने जरूर सुना होगा। किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट या अकाउन्ट पर धोखे से कन्ट्रोल करने को हैकिंग कहते हैं। हैकिंग एक अपराध है और इसे उचित नहीं माना जाता। हम यहां बात करेंगे उन 10 कुख्यात हैकर्स की जिन्होंने इन्टरनेट की दुनिया में हाहाकार मचा रखा था।
1. राफेल ग्रेसिर्फ
image
19 साल की उम्र में राफेल ग्रे ने दुनिया भर कई कम्प्युटर सिस्टम हैक कर लिया था। दरअसल, ग्रे का मिशन लोगों के कम्प्युटर सिस्टम में घुस कर क्रेडिट कार्ड इन्फॉरमेशन जुटाना था। उसे कामयाबी भी मिली और उसने कुछ ही दिनों में अवैध तरीके से लाखों डॉलर कमा लिए। ग्रे को बिल गेट्स हैकर भी कहा जाता है।
2. चाड डेविस
image
चाड डेविस को 20वीं सदी का सबसे कुख्यात साइबर अपराधीमाना जाता है। उसने अमेरिका में ग्लोबल हेल नामक एक कम्प्युटर हैकिंग सिन्डिकेट की स्थापना की। चाड ने व्हाईट हाउस और अमेरिकी सेना की वेबसाइट को हैक कर तहलका मचा दिया था। उसका सूत्र वाक्य था- “GlobalHell will not die.”
3. माइक काल्स
image
माइकल डेमन काल्स अमेरिका के वेस्ट एन्ड का रहने वाला है। उसने इन्टरनेट दुनिया की बड़ी मछलियों याहू, ईबे, सीएनएन, अमेजन और डेल सहित कई कंपनियों की वेबसाइट पर हैकिंग अटैक किए थे।
4. जुलियन पॉल असान्ज
image

ऑस्ट्रेलियाई नागिरक और पूर्व पत्रकार जुलियन पॉल असान्जे विकीलिक्स के संस्थापक हैं। विकीलिक्स की स्थापना से पहले वह एक सामान्य हैकर हुआ करते थे। सिर्फ 16 साल की उम्र में ही उन्होंने कई अन्तर्राष्ट्रीय हैकिंग घटनाओं को अन्जाम दिया था।
5. मार्क अबेन
image
अमेरिकी नागरिक मार्क अबेनउर्फ फाइबर ऑप्टिक कई कुख्यात संगठित हैकिंग गिरोहों का सदस्य रहा है। इस हाइ प्रोफाइल हैकर के निशाने पर कई बड़े औद्योगिक घराने रहे हैं।
6. एन्ड्रयू ऑरनेमर
image
एन्ड्रयू ऑरनेमर अपने शुरूआती दिनों में एक इन्टरनेट ट्रॉल था। अलग-अलग फोरम में वह अपने कमेन्ट के लिए जाना जाता था। वर्ष 2009 में उसने अमेजनकी वेबसाइट को हैक कर लिया। यही नहीं, उसी न्युयार्क टाइम्स की वेबसाइट को भी उसने नुकसान पहुंचाया।
7. लियोनार्ड रोज
image
वर्ष 1991 में एक ऑनलाइन फ्रॉड के लिए लियोनार्ड रोज को सजा सुनाई गई थी। बताया जाता है कि उसने यूनिक्स सोर्स कोड्स चुरा लिए थे। 80 के दशक अन्त में और 90 के दशक की शुरूआत में ऑनलाइन दुनिया में रोज ने अपने कारनामों से तहलका मचा दिया था।
8. एड टेनबम
image
इजराइली हैकर एड टेनबम सिर्फ 19 साल की अवस्था में ही मीडिया की सुर्खियों में आ गया था। एड एक ऐसे हैकिंग ग्रुप का सरगना था, जिसमें युवा हैकर्स थे। इस ग्रुप ने अमेरिकी एयर फोर्स, नासा, पेन्टागन और यहां तक कि MIT की वेबसाइट कोभी निशाना बना लिया। एड ने फिलस्तीन के आतंक
वादी समूहों की वेबसाइट्स को भी निशाना बनाया था।
9. कार्ल कोच
image
अस्सी के दशक के अन्त में जर्मन नागरिक कार्ल कोच ने हैकिंग के कई कारनामें किए थे। कोच ने अमेरिकी मिलीट्री से लेकर KGB की वेबसाइट को निशाना बनाया।
10. सैम जैन
image
ई-फ्रन्ट नामक कम्पनी चलाने वाले इन्टरनेट व्यवसायी सैम जैन को कैलिफोर्निया में वर्ष 2000 में गिरफ्तार किया गया था। कम्प्युटर सिस्टम में घुसपैठ के कई मामले उस पर चले थे।

No comments:

Post a Comment