लंदन.....। नींद न आने की समस्या से दुनिया की बड़ी आबादी पीड़ित है। पर लगता है जल्द ही वैज्ञानिक इस समस्या की जड़ तक पहुंच जाएंगे। दरअसल, वैज्ञानिक इस बात को पकड़ने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं, जिसकी वजह से नींद आती है। इस तरह का शोध चूहों पर सफल रहा है, जिसमें वैज्ञानिक चूहों को ‘डॉयलिंग डॉउन’ एक्टिविटी से छेड़छाड़ कर तुंरत सुला देने में सफल रहे।
वैज्ञानिकों का कहना है कि वो चूहों में उस सेल को पकड़ने में कामयाब हो गए हैं, जो नींद के लिए उत्तरदाई होता है। ये हिस्सा दिमाग में याद, ध्यान और नींद से जुड़ा होता है। वैज्ञानिक अपनी इस कोशिश से चूहों को सुलाने में सफल हो गए हैं।
ई-लाइफ जर्नल में प्रकाशित ये शोधकार्य अगर सफल रहा, तो दुनिया की बड़ी आबादी की एक बड़ी समस्या हल हो जाएगी। डॉ जिन ह्वुंग ली ने कहा कि एमआरआई स्कैन के मुताबिक चूहे का सामान्य जीवन प्रभावित नहीं हुआ। हां, सिर्फ सुलाने का जो टार्गेट था, वो पूरा हुआ।
Thursday, 11 February 2016
चूहे क्यों और कैसे सो जाते हैं, हो चुका है खुलासा!
Labels:
SCIENCE TECHNOLOGY
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment