व्हॉट्सएप ने अपने इंडियन यूजर्स को नए इमोजी का तोहफा दिया है। सभी एंड्रायड यूजर्स व्हॉट्सएप अपडेट करके इन इंट्रेस्टिंग इमोजी को प्राप्त कर सकते हैं।
फेस टैब में आए बेहतरीन इमोजी
व्हॉट्सएप के एंड्रायड वर्जन 2.12.441 में यह इमोजी उपलब्ध हैं। नए इमोजी में कुछ बेहतरीन सिंबल्स को जोड़ा गया है, जिसमें कि यूनिकॉर्न, पॉपकॉर्न बॉक्स, शैंपेन बोटल, रेसिंग कार, मेडल आदि शामिल हैं। इसके अलावा फेस टैब में भी नए डिटेक्टिव इमोजीस को एड किया गया है। इस बार व्हॉट्सएप ने कुल 8 शोकेस टैब बनाए हैं जैसे कि न्यू स्पोर्ट, फ्लैग, बल्ब, और अलग बैवरेज टैब है। इसके चलते यूजर्स को अब इमोजी ढूंढने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
No comments:
Post a Comment